होर्मुज ‘टैक्स’! ईरान ने ट्रंप की रणनीति को क्या 'अर्थ' के जाल में फंसाया?
नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरान को लेकर असली खेल उनके हालिया बयानों में साफ झलकता है—एक तरफ कड़ी चेतावनी और दूसरी तरफ सीमित युद्ध का संकेत। उन्होंने कहा कि अगर ईरान नहीं झुका तो “हम उन्हें मारते रहेंगे," लेकिन साथ ही यह भी जोड़ा कि यह संघर्ष “दो-तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है” और अमेरिका इसमें लंबे समय तक नहीं रहेगा।