मुंबई में लगातार बारिश के जनजीवन बेहाल, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मुंबई, 15 सितंबर (आईएएनएस)। मुंबई और उसके आसपास के जिलों में रविवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई में अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।