छतरपुर की जल सहेलियों के संकल्प से दूर हुआ जल संकट, पीएम मोदी का धन्यवाद दिया
छतरपुर, 22 मार्च (आईएएनएस)। शनिवार को विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन स्वच्छ पेयजल के महत्व को रेखांकित करता है और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक वैश्विक मंच प्रदान करता है। वर्ष 1993 से हर साल 22 मार्च को मनाए जाने वाले विश्व जल दिवस की थीम इस बार 'ग्लेशियर संरक्षण' रखी गई है। "जल है तो कल है, जल ही जीवन है" का संदेश इस अवसर पर और भी प्रासंगिक हो जाता है। भारत में इस दिन की महत्ता को देखते हुए कई प्रेरक उदाहरण सामने आ रहे हैं। खास तौर पर लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे बुंदेलखंड क्षेत्र के छतरपुर में जल सहेलियों ने अपने संकल्प से कई गांवों को जल संकट से उभारा है।