उदयपुर में स्टेबिन बेन संग सात फेरे लेंगी नुपूर सेनन, राजस्थान में ये सितारे कर चुके हैं शाही शादी
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान की रॉयल आभा और शानदार महलों की खूबसूरती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों को बेहद लुभाती है। यह राज्य सेलिब्रिटी वेडिंग्स का पसंदीदा ठिकाना बन चुका है। झीलों की नगरी उदयपुर, एक बार फिर शाही शादी की मेजबानी करने जा रहा है। सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नुपूर सेनन इसी खूबसूरत शहर में सात फेरे लेने वाले हैं।