पत्नी आशना श्रॉफ के जन्मदिन पर अरमान मलिक ने बरसाया प्यार, बोले, 'पूरी दुनिया में सबसे पसंदीदा इंसान'
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। गायक अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी आशना श्रॉफ पर प्यार बरसाया और उन्हें 'दुनिया में सबसे पसंदीदा इंसान' बताया।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। गायक अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी आशना श्रॉफ पर प्यार बरसाया और उन्हें 'दुनिया में सबसे पसंदीदा इंसान' बताया।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म ‘मन्नू क्या करेगा’ के पहले गाने ‘हमनवा’ को निर्माताओं ने जारी कर दिया है। इस खूबसूरत रोमांटिक गाने को मशहूर संगीतकार ललित पंडित ने कंपोज किया है। गायक वरुण जैन की आवाज में यह गाना हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की याद दिलाता है।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। आदिल जफर खान और रीम शेख का नया गाना 'बिछड़ना' सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है। इस गाने में किसी अपने के दूर हो जाने के दर्द की झलक है।
चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। तेलुगू सिनेमा के मशहूर अभिनेता किरण अब्बावरम और उनकी पत्नी रहस्य गोरक ने अपने बेटे का नाम हनु अब्बावरम रखा है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर एक्टर ने फैंस को यह जानकारी दी।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। इस पोस्ट में उन्होंने अपने भावनात्मक अनुभव को शब्दों के जरिए बयां किया और अपने फैंस को भावनाओं के तौर पर टूट जाने के बाद हिम्मत के साथ जीने के लिए प्रेरित किया। उनका यह पोस्ट इंटरनेट पर फैंस का ध्यान खींच रहा है।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री काजोल अपनी शानदार अदाकारी और दमदार अभिनय के लिए हमेशा से फैंस के दिलों में खास जगह रखती हैं। सादगी और काम के प्रति समर्पण ने उन्हें इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम दिलाया है। हर रोल में जान डालने वाली काजोल की मेहनत और ईमानदारी को हर कोई सलाम करता है। लेकिन उनकी जिंदगी और करियर के कुछ ऐसे पल भी रहे हैं, जिन्होंने सभी को चौंका दिए हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा है, जो साउथ सुपरस्टार धनुष से जुड़ा हुआ है। इस किस्से में धनुष ने काजोल से झूठ बोलकर फिल्म साइन करवाई थी, लेकिन जब बाद में उनका झूठ पकड़ा गया तो एक्ट्रेस का दिल टूट गया था।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मृणाल ठाकुर इन दिनों हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' को मिली सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। फिल्म को देखते वक्त दर्शक किस तरह महसूस करते हैं और सीन पर उनकी कैसी प्रतिक्रिया होती है, यह देखने के लिए वह खुद थिएटर पहुंची।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक गांधी एक बार फिर दर्शकों के सामने एक अलग और गंभीर किरदार में नजर आने को तैयार हैं। फिल्म 'फुले' में पत्रलेखा के साथ उनकी अदाकारी की सराहना तो खूब हुई, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब प्रतीक वेब सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पारी खेलने जा रहे हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्या दत्ता जल्द ही अपकमिंग तेलुगू वेब सीरीज ‘मायासभा: द राइज ऑफ द टाइटन्स’ में नजर आएंगी। इस सीरीज में वह इरावती बोस का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने नेतृत्व और नियंत्रण के बीच के अंतर पर अपनी राय साझा की।
मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रेस्टफीडिंग वीक चल रहा है। इस मौके पर 'फ्रीडम टू फीड' से जुड़ी अभिनेत्री और मातृ अधिकारों की पैरोकार नेहा धूपिया ने ब्रेस्टफीडिंग और महिलाओं पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला को सिर्फ अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए शर्मिंदगी नहीं झेलनी चाहिए।