अभिषेक ने चूमा एक्स गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय का सिर, यूजर्स ने किए सवाल
मुंबई, 2 अगस्त (आईएएनएस)। 'बिग बॉस 17' से सुर्खियों में आए छोटे पर्दे के चर्चित सितारे ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार एक बार फिर दर्शकों के बीच अपनी केमिस्ट्री का जादू बिखेरने को तैयार हैं। इस बार दोनों एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो 'नि तू बार-बार' में नजर आने वाले हैं, जिसका हाल ही में पोस्टर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया। इस पोस्टर को देखने के बाद लोग उनसे सवाल कर रहे हैं, क्या आप फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं?