बर्थडे स्पेशल : विद्या बालन के 'बालम', जो 'परिणीता' को देखते ही हार बैठे थे दिल
मुंबई, 1 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और यूटीवी मोशन पिक्चर्स के पूर्व सीईओ सिद्धार्थ रॉय कपूर का शनिवार को जन्मदिन है। 1 अगस्त को जन्मे सिद्धार्थ ने न केवल अपनी प्रोफेशनल उपलब्धियों से बल्कि अपनी निजी जिंदगी और विद्या बालन के साथ रोमांटिक लव स्टोरी से भी खूब सुर्खियां बटोरी। उनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है, जिसमें प्यार, शादी और तलाक के कई दिलचस्प मोड़ हैं।