भोजपुरी गाना 'कमर 28' रिलीज, आकांक्षा पुरी बोलीं- बेहद खास है लिरिक्स
मुंबई, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री और सिंगर आकांक्षा पुरी का लेटेस्ट भोजपुरी सिंगल 'कमर 28' गुरुवार को म्यूजिक लेबल टी-सीरीज के तहत रिलीज हो चुका है। इस गाने में आकांक्षा भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह के साथ नजर आ रही हैं, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।