किंग ऑफ रोमांस: पिता की मर्जी के खिलाफ बने एक्टर, एक सलाह ने बर्बाद कर दिया था सुपरस्टार का करियर

IANS | December 13, 2025 10:56 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा के सदाबहार रोमांटिक हीरो और 'किंग ऑफ रोमांस' के नाम से मशहूर अभिनेता विश्वजीत चटर्जी का 14 दिसंबर को जन्मदिन है। थिएटर से करियर की शुरुआत करने वाले विश्वजीत अपने दौर के मोस्ट हैंडसम हीरो में से एक थे।

‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ रिव्यू: सराहनीय अभिनय के साथ एक डरावनी पैरानॉर्मल कहानी

IANS | December 13, 2025 7:39 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। कलाकार: करण टैकर, कल्कि कोचलिन, सलोनी बत्रा, डेनिश सूद, शुभम चौधरी, निमिषा नायर; निर्देशक: रॉबी ग्रेवाल; जॉनर: हॉरर, मिस्ट्री थ्रिलर, सच्ची घटनाओं से प्रेरित; प्रोडक्शन हाउस: ऑलमाइटी मोशन पिक्चर (प्रभलीन संधू); प्लेटफॉर्म: अमेज़न एमएक्स प्लेयर; रिलीज़ डेट: 12 दिसंबर; रेटिंग: 4 स्टार

विकसित भारत का सपना समय से पहले होगा साकार: नील नितिन मुकेश

IANS | December 13, 2025 7:34 PM

अहमदाबाद, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने हाल ही में गुजरात में हुए शिल्प फाउंडेशन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और देश की युवा पीढ़ी पर गहरा विश्वास जताया है।

पीटर ओ’टूल: ऑस्कर का सबसे बड़ा रिकॉर्ड इनके नाम, 8 बार नामांकित लेकिन कभी नहीं जीता

IANS | December 13, 2025 7:19 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। दुनिया ने पीटर ओ’टूल को 14 दिसंबर 2013 को खो दिया। हॉलीवुड का वो अभिनेता जिसने अभिनय को सिर्फ निभाया नहीं, बल्कि उसे सांस की तरह जिया। लॉरेंस ऑफ अरेबिया जैसी महान फिल्मों से दुनिया भर में पहचाने जाने वाले ओ’टूल का जीवन उतना ही नाटकीय था जितना उनके किरदार।

राधिका आप्टे के 'हिंसा' बयान पर भड़के अशोक पंडित, लगाया पक्षपात का आरोप

IANS | December 13, 2025 6:24 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। 'धुरंधर' फिल्म की रिलीज के बीच आई अभिनेत्री राधिका आप्टे के 'मनोरंजन में हिंसा' बयान को लेकर मामला गरमाता जा रहा है। फिल्म निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर तीखी प्रतिक्रिया दी।

12 वर्ष की उम्र, पिता का 16 मिमी कैमरा, जब श्याम बेनेगल ने छोटी-सी उम्र में पर्दे पर फिल्माई थी कहानी

IANS | December 13, 2025 5:13 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। श्याम बेनेगल के बिना शायद भारतीय फिल्मों के इतिहास की बात अधूरी होगी। करीबी उन्हें श्याम बाबू बुलाया करते थे। एक ऐसे फिल्ममेकर जिन्होंने परंपराओं को चुनौती दी, चाहे वह अंकुर में जातिगत समीकरणों की बात हो, मंथन में डेयरी कोऑपरेटिव आंदोलन की, या भूमिका में महिलाओं की भावनात्मक जटिलताओं की, बेनेगल की फिल्में बिना किसी लाग-लपेट के सच्ची और प्रासंगिक रहीं। श्याम बेनेगल ने अपनी फिल्मों से भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा दी, उसे सामाजिक चेतना से जोड़ा और कई प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया।

सिंहावलोकन 2025: वो हिट फिल्में जिनके सीक्वल रहे सुपरफ्लॉप, नहीं चला बड़े स्टार्स का जादू

IANS | December 13, 2025 2:29 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। हर साल पर्दे पर कई फिल्में रिलीज होती है, कुछ फिल्में दर्शकों को इतनी ज्यादा पसंद आती हैं कि फिल्मों के सीक्वल बनाए जाते हैं।

'धुरंधर' को मिला एयर इंडिया से खास प्यार, यामी गौतम ने दिखाई झलक

IANS | December 13, 2025 12:44 PM

मुंबई, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। आदित्य धर के निर्देशन में बनी मल्टीस्टारर 'धुरंधर' की दमदार कहानी और तगड़ी स्टारकास्ट को जमकर तारीफ मिल रही है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। फिल्म को एयर इंडिया ने भी खास अंदाज में सराहा।

यादों में स्मिता : कैमरे की 'वन टेक क्वीन', सीन में इमोशन को लेकर थी गहरी समझ

IANS | December 12, 2025 7:35 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जिनके गुजर जाने के बाद भी उनकी मौजूदगी हमेशा बनी रहती है। स्मिता पाटिल ऐसा ही नाम है। उनके एक्सप्रेशन और डायलॉग बोलने का अंदाज उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता था। सिनेमा में उन्होंने बहुत कम समय तक काम किया, लेकिन इस दौरान उन्होंने दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी।

बर्थडे स्पेशल : मां के कहने पर फिल्मों में रखा कदम, आज भोजपुरी सिनेमा की क्वीन

IANS | December 12, 2025 4:23 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। मराठी, तमिल, हिंदी और भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग को साबित कर चुकी अभिनेत्री मधु शर्मा जाना-माना चेहरा हैं। अभिनेत्री ने भले ही तमिल फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन आज भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं।