बीएमसी चुनाव में मतदान के बाद अक्षय कुमार की अपील, मुंबईकर का असली हीरो बनना है तो आकर करें वोट
मुंबई, 15 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में गुरुवार को 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7.30 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। आम जनता के साथ-साथ फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां भी वोट कर रही हैं।