इलियाना डिक्रूज ने साझा की मदरहुड की खास तस्वीर, जल्द आएगा नन्हा मेहमान

IANS | May 29, 2025 10:17 AM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने हाल ही में बताया कि वह अपने पति माइकल डोलन के साथ दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रही हैं। इस कड़ी में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी बंप के साथ एक तस्वीर साझा की।

पत्नी प्रियंका को प्यार भरी नजरों से निहारते दिखे निक जोनास, एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीर

IANS | May 29, 2025 9:28 AM

मुंबई, 29 मई (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा जोनास ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी निजी जिंदगी की दो खास झलकियां साझा कीं, जो उनके विचारों और रिश्तों की गहराई को दर्शाती हैं। एक ओर, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पति निक जोनास के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक बोट में सुकून भरे पल बिता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, उन्होंने एक प्रेरणादायक संदेश से भरा पोस्ट भी शेयर किया, जो रिश्तों में सच्चाई और सम्मान की अहमियत के बारे में है। ये दोनों पोस्ट उनकी जिंदगी के भावनात्मक पहलू से जुड़े हुए हैं।

जल्द शुरू होगी लोकेश कनकराज की 'कैथी 2' की शूटिंग

IANS | May 28, 2025 7:00 PM

चेन्नई, 28 मई (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता एसआर प्रभु ने लोकेश कनकराज की अपकमिंग फिल्म 'कैथी 2' को लेकर अपडेट साझा किया है। उन्होंने बताया कि मोस्ट अवेटेड एक्शन-ड्रामा 'कैथी 2' की शूटिंग साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। फिल्म में अभिनेता कार्थी मुख्य भूमिका में होंगे।

मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़े मामले में डिनो मोरिया तलब, ईओडब्ल्यू ने पूछे कड़े सवाल

IANS | May 26, 2025 2:16 PM

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया सोमवार को मीठी नदी सफाई घोटाले से जुड़े मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने उनसे कई कड़े सवाल किए।

पीएम मोदी के साथ मुलाकात को मधुर भंडारकर ने किया याद, बताया कैसे भविष्य के विजन के साथ करते हैं काम

IANS | May 24, 2025 10:00 PM

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक और स्क्रिप्ट राइटर मधुर भंडारकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए शनिवार को उनके व्यक्तित्व, दृष्टिकोण और नेतृत्व की प्रशंसा की।

मदर्स डे विशेष: मां के किरदार में खूब पसंद की गईं फरीदा जलाल समेत ये अभिनेत्रियां

IANS | May 8, 2025 2:56 PM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। मां के प्रेम और ताकत की बात असल जिंदगी में हो या फिल्मों में, हर जगह उसकी खूबसूरती अपनी चमक बिखेरने में कामयाब होती है। फिल्म इंडस्ट्री में बीते जमाने की ऐसी कई अभिनेत्रियां रहीं, जिन्होंने बड़े पर्दे पर मां का किरदार निभाकर ख्याति हासिल की। आज भी बरसों पुरानी फिल्मों को देखकर दर्शक बोल पड़ते हैं, ‘मां तो मां होती है...’

खुद को समझने के लिए ब्रेन मैपिंग का बढ़ा चलन, जानें क्या हैं इसके फायदे

IANS | May 8, 2025 9:16 AM

मुंबई, 8 मई (आईएएनएस)। आज के समय में लोग खुद को समझना चाहते हैं, वे जानना चाहते हैं कि उन्हें गुस्सा क्यों आता है, तनाव क्यों होता है या बार-बार मन में उदासी क्यों छा जाती है? ऐसे में ब्रेन मैपिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जो हमारे दिमाग के अलग-अलग हिस्सों को स्कैन करके बताती है कि हम क्या महसूस कर रहे हैं और क्यों? इससे हमें अपनी भावनाओं को बेहतर समझने में मदद मिलती है। जो बातें हम खुद नहीं समझ पाते, वो ब्रेन मैपिंग बता देती है। हाल ही में मशहूर अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी ब्रेन मैपिंग सेशन लिया था, जिसका अनुभव उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

'भारत स्टार्टअप यात्रा' में आपका स्वागत है, 'जहां विचार हाईवे पर चलते हैं और सपने इंजन को ईंधन देते हैं'

IANS | May 5, 2025 1:51 PM

नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। छोटे शहरों में भी नवाचार केंद्रों की चमक में एक शांत क्रांति हो रही है। फिल्म निर्माता और अभिनेता शशि वर्मा की नई निर्देशकीय प्रोजेक्ट 'भारत स्टार्टअप यात्रा' देश के अगले बड़े परिवर्तन को लेकर एक बड़ा सिनेमाई अभियान है।

समय के साथ भारतीय सिनेमा में बढ़ेगा टेक्नोलॉजी का समावेश : इजरायली एक्टर अकी अवनी

IANS | May 1, 2025 6:13 PM

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गुरुवार को शुरू हुए 'वेव्स' सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए देश-विदेश से आए कलाकारों और अन्य मेहमानों ने आयोजन की तारीफ की। उन्होंने भारतीय फिल्म उद्योग की सराहना की। साथ ही इजरायली एक्टर अकी अवनी ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय सिनेमा में भी टेक्नोलॉजी का समावेश बढ़ेगा।

भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफल रहा सिनेमा : पीएम मोदी

IANS | May 1, 2025 1:36 PM

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) का गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा की जमकर तारीफ की और कहा कि इसकी दुनिया भर में गूंज है। सिनेमा भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफल रहा।