बीआर इशारा बर्थडे स्पेशल: 70 के दशक में वेश्यावृत्ति पर फिल्में बनाने का दिखाया साहस, चाय परोसने से शुरू किया था सफर
नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक बीआर इशारा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बोल्ड कंटेंट से धूम मचाई थी। उनका जन्म 7 सितंबर 1934 को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुआ था। फिल्मों में किस्मत आजमाने के लिए वह फिल्म नगरी आ गए। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं कि फिल्मों के सेट पर चाय परोसने से लेकर फिल्म निर्देशक बनने तक उनका सफर कैसा रहा।