हर दिन कुछ नया सीखने की कोशिश, लेकिन वक्त आगे निकल जाता है : अमिताभ बच्चन
मुंबई, 16 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी फिल्मों, बल्कि अपने विचारों और लेखन के जरिए भी लोगों से लगातार जुड़े रहते हैं। वह पिछले कई वर्षों से अपने निजी ब्लॉग के माध्यम से जिंदगी, काम, समय, उम्र और तकनीक जैसे विषयों पर खुलकर अपने मन की बातें साझा करते रहे हैं। इस कड़ी में अपने नए ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने सीखने की प्रक्रिया, समय की रफ्तार और आज के तेजी से बदलते कामकाजी माहौल को लेकर गहरी बातें कहीं।