'मुश्किल समय में साथ निभाना ही सच्चे रिश्ते की पहचान', सुरभि चंदना ने बताया राज

IANS | December 18, 2025 8:57 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना और उनके पति करण शर्मा लोगों के पसंदीदा कपल हैं। दोनों सोशल मीडिया पर साथ बिताए गए पलों को साझा कर अपने मजबूत और प्यारे रिश्ते को जाहिर करते रहते हैं। इस बीच, सुरभि और करण ने रश्मि देसाई के टॉक शो 'रश्मि के दिल से दिल तक' में अपनी जिंदगी और रिश्ते को लेकर कई अनकही बातें साझा कीं।

80 रुपए से शुरू हुआ सफर, 300 से ज्यादा फिल्मों में काम, कुछ ऐसी थी ओम प्रकाश की संघर्ष की कहानी

IANS | December 18, 2025 8:40 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। हिंदी सिनेमा में कई ऐसे कलाकार हुए हैं, जिन्होंने बिना हीरो बने भी फिल्मों में अमिट छाप छोड़ी। उन्हीं में से एक नाम है ओम प्रकाश। पर्दे पर जब भी वह दिखाई देते थे, दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान अपने आप आ जाती थी। उनकी कॉमिक टाइमिंग इतनी सटीक होती थी कि बड़े-बड़े सितारे भी उनके सामने फीके पड़ जाते थे। ओम प्रकाश ने सैकड़ों फिल्मों में काम किया।

टाइटैनिक के 28 साल, फिल्म जिसने इतिहास को पर्दे पर अमर कर दिया

IANS | December 18, 2025 8:08 PM

नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। 1997 में जब जेम्स कैमरून की फिल्म 'टाइटैनिक' सिल्वर स्क्रीन पर आई, तब यह सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं थी, बल्कि सिनेमा के इतिहास में जोखिम, जुनून और तकनीकी साहस की मिसाल बनकर सामने आई। 19 दिसंबर 1997 को अमेरिका सहित कई देशों में रिलीज हुई इस फिल्म को लेकर शुरुआती आशंकाएं बहुत थीं। उस दौर में लगभग 200 मिलियन डॉलर के बजट वाली यह फिल्म सबसे महंगी हॉलीवुड प्रोजेक्ट मानी जा रही थी और कई स्टूडियो को डर था कि यह लागत निकाल भी पाएगी या नहीं।

बर्थडे स्पेशल : एक साल तक डिस्को का सफर, 5 घंटे डांस की बदौलत मिला बॉलीवुड में ब्रेक

IANS | December 18, 2025 7:54 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। मायानगरी में अपनी किस्मत को आजमाने के लिए हजारों लोग आते हैं, लेकिन कुछ ही सिल्वर स्क्रीन पर दिख पाते हैं। पहली फिल्म पाने के लिए बहुत मेहनत भी करते हैं और अगर फिल्म मिल भी जाए तो पहचान मिल पाना बहुत मुश्किल है।

सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड में इन एक्टर्स का रहा दबदबा, स्क्रीन पर छाया जादू

IANS | December 18, 2025 7:12 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। सिनेमा का असली जादू तब देखने को मिलता है जब किसी अभिनेता का प्रदर्शन कहानी के साथ ऐसा घुल-मिल जाए कि दर्शक हर सीन में खुद को पूरी तरह महसूस करें। साल 2025 में बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में आईं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों को छू लिया और इन फिल्मों में कलाकारों ने अभिनय का लोहा मनवाया।

अशोक पंडित हैं नीना गुप्ता के फैन, बताया यंग जेनरेशन की प्रेरणा

IANS | December 18, 2025 5:10 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता-निर्देशक और भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन निर्देशक संघ के अध्यक्ष अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी दोस्त और अभिनेत्री नीना गुप्ता की जमकर तारीफ की। नीना की एक्टिंग जर्नी का जिक्र करते हुए अशोक पंडित ने बताया कि वह यंग जेनरेशन के लिए प्रेरणा हैं।

'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर रिलीज, कार्तिक आर्यन के डायलॉग्स ने बटोरी तालियां

IANS | December 18, 2025 2:13 PM

मुंबई, 18 दिसंबर (आईएएनएस)। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज किया गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म में कॉमेडी, रोमांस और इमोशन का पूरा मिश्रण है। ट्रेलर की शुरुआत ही फैंस को अपनी ओर खींच रही है।

सिंहावलोकन 2025: थिएटर में तोड़फोड़ से लेकर बैन तक, इस साल इन फिल्मों को लेकर मचा हो-हल्ला

IANS | December 17, 2025 11:32 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। मनोरंजन के लिहाज से साल 2025 बेहद शानदार साबित हुआ। अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में रिलीज हुईं, जिन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और बॉक्स ऑफिस पर सफलता भी हासिल की। हालांकि, इस साल विवादों की कमी नहीं रही। कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' से लेकर 'धुरंधर' तक कई फिल्में रिलीज से पहले या बाद में विवादों के घेरे में आ गईं।

सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स के घर खुशियों ने दी दस्तक

IANS | December 17, 2025 9:17 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। फिल्मों के अलावा, साल 2025 कुछ बड़े सेलिब्रिटी कपल्स के लिए भी खास रहा। साल 2025 में कई स्टार्स ने अपने परिवार को आगे बढ़ाते हुए खुशियों का स्वागत किया।

जन्मदिन विशेष : 'इक अजनबी सा अहसास' जगाने वाली स्नेहा, 'ऐश्वर्या राय' का टैग बना 'मुसीबत'

IANS | December 17, 2025 8:08 PM

मुंबई, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड में कई चेहरे आए और चले गए, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं, जो फिल्मों से ज्यादा अपनी पहचान की वजह से चर्चा में रहते हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं स्नेहा उल्लाल, जिनका नाम सामने आते ही सबसे पहले ऐश्वर्या राय की हमशक्ल होने की बात याद आती है। यह टैग उनके लिए शुरुआत में एक दरवाजा खोलने वाला साबित हुआ, लेकिन धीरे-धीरे यही पहचान उनके करियर के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट भी बन गई।