गोलू गुप्ता की वापसी, श्वेता त्रिपाठी ने शुरू की 'मिर्जापुर' फिल्म की शूटिंग
मुंबई, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने ‘मिर्जापुर’ सीरीज में गोलू गुप्ता का रोल प्ले किया था। यह किरदार दर्शकों को काफी पसंद आया। अब इसी किरदार को वह 'मिर्जापुर' फिल्म में दोहराती दिखाई देंगी।