‘बैंडिट क्वीन’ का जादुई किस्सा: नुसरत फतेह अली खान ने शेखर कपूर की 'आंखें पढ़ीं' और गाया अनोखा गीत
मुंबई, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। संगीत की दुनिया में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो समय, सरहद और संस्कृति की दीवारों को तोड़ देती हैं। नुसरत फतेह अली खान ऐसी ही एक आवाज थे। एक ऐसी शख्सियत जिन्हें ‘शहंशाह-ए-कव्वाली’ कहा जाता है।