राल्फ फिएनेस: शिंडलर्स लिस्ट में 'अमोन' का किरदार निभाने वाले एक्टर, क्यों कहे जाते हैं हॉलीवुड के भरोसेमंद स्टार?
नई दिल्ली, 21 दिसंबर (आईएएनएस)। राल्फ फिएनेस एक ब्रिटिश कलाकार हैं जिनका सितारा हॉलीवुड में भी बुलंदियों पर है। इस स्टार का जन्म 22 दिसंबर 1962 को ब्रिटेन में हुआ। भले ही वे ब्रिटिश अभिनेता हैं, लेकिन उनकी पहचान और प्रभाव हॉलीवुड सिनेमा में बेहद गहरा रहा है। गंभीर, जटिल और यादगार किरदारों के लिए जाने जाने वाले फिएनेस उन अभिनेताओं में शुमार हैं जिन्होंने कला और व्यावसायिक सिनेमा—दोनों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।