शिवानी गोसाईं ने दो बार टूटी शादी पर तोड़ी चुप्पी, कहा - 'मेरे लिए डरावना सपना था'
मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। 'कसौटी जिंदगी की' और 'कहानी घर घर की' जैसे धारावाहिकों में अपनी भूमिकाओं के लिए मशहूर टीवी एक्ट्रेस शिवानी गोसाईं ने अपनी दो असफल शादियों के बारे में समाचार एजेंसी आईएएनएस से खुलकर बात की और अपनी जिंदगी के मुश्किल भरे अनुभवों को सामने रखा।