महाभारत के महायोद्धा : 'मूंछ' नहीं हटाने के कारण डायरेक्टर ने डांटा, फिर परदे पर गढ़ा अमर किरदार
दिल्ली, 8 नवंबर (आईएएनएस)। बीआर चोपड़ा के टेलीविजन शो 'महाभारत' में कर्ण की भूमिका निभाने वाले एक्टर पंकज धीर भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, मगर अपने किरदार के जरिए वो दर्शकों और प्रशंसकों के बीच हमेशा मौजूद रहेंगे। हाल ही में दुनिया को अलविदा कहने वाले धीर की 9 नवंबर को जयंती है। उनके अमर किरदार कर्ण से जुड़े कई किस्से हैं।