'माना घर से केवल 20 मिनट दूर हो लेकिन…' नुपूर के लिए कृति ने किया इमोशनल पोस्ट
मुंबई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर की हाल ही में शादी हुई, जिसे लेकर कृति बेहद भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। खूबसूरत तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि शब्द उनके मन की भावनाओं को बयां नहीं कर पा रहे हैं।