थलापति की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज पर संकट, सुप्रीम कोर्ट 15 जनवरी को करेगा सुनवाई
नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)। थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर कानूनी विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म के निर्माता केवीएन प्रोडक्शंस ने मद्रास हाईकोर्ट के एक अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।