जया बच्चन के पैपराजी वाले बयान पर भड़के अशोक पंडित, बताया घमंडी
मुंबई, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर से उनका पैपराजी और मीडिया को लेकर दिया बयान छाया हुआ है। इस पर फिल्म मेकर-सोशल वर्कर अशोक पंडित ने कड़ी आपत्ति जताई है।