कुक दिलीप के नाम पर बनाया गया फर्जी अकाउंट, फराह खान ने किया खुलासा
मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की मशहूर निर्देशक, निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान ने रविवार सुबह एक सोशल मीडिया धोखाधड़ी का खुलासा कर सभी को चौंका दिया। फराह ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि उनके पर्सनल कुक दिलीप के नाम पर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया, जिसे 'ब्लॉगर' के तौर पर प्रमोट किया जा रहा था। इस अकाउंट ने न सिर्फ फराह का नाम अपने बायो में इस्तेमाल किया, बल्कि 50,000 से ज्यादा फॉलोअर्स भी जुटा लिए हैं।