रवि किशन और हेमा मालिनी ने 'परीक्षा पे चर्चा' को बताया ऐतिहासिक, कहा- 'बच्चों की इतनी परवाह कोई नेता नहीं करता'
नई दिल्ली, 6 फरवरी (आईएएनएस)। बोर्ड परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे संवाद कार्यक्रम 'परीक्षा पे चर्चा' में छात्रों को अहम जानकारियां दी। पीएम मोदी ने छात्रों को बेशकीमती मंत्र दिया। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने हिसाब से पढ़ाई करें, वही पैटर्न आजमाएं, जो उन्हें समझने में मदद करता है। सबकी सलाह सुनें, लेकिन अपने तरीके से चलें।