मैंने मेहनत, पैशन और प्यार के साथ निभाया 'दिल धोखा और डिजायर' में अपना किरदार : आकांक्षा चमोला
मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। एक्ट्रेस और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ओटीटी डेब्यू कर चुकी हैं। स्ट्रिमिंंग प्लेटफॉर्म शेमारू मी की वेब सीरीज 'दिल धोखा और डिजायर' में वह खास अंदाज में नजर आईं, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। आकांक्षा ने बताया कि वह सही समय का इंतजार कर रही थीं।