जादवपुर विश्वविद्यालय ने रैगिंग विरोधी समिति में फेरबदल किया
कोलकाता, 14 सितंबर (आईएएनएस)। जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) ने प्रतिष्ठित संस्थान के एक फ्रेशर छात्र की रहस्यमय मौत के विवादों के बीच अपनी एंटी-रैगिंग समिति में फेरबदल किया है।
कोलकाता, 14 सितंबर (आईएएनएस)। जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) ने प्रतिष्ठित संस्थान के एक फ्रेशर छात्र की रहस्यमय मौत के विवादों के बीच अपनी एंटी-रैगिंग समिति में फेरबदल किया है।
रांची, 14 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड हाईकोर्ट ने जेपीएससी (झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन) सिविल सर्विस की फर्स्ट और सेकंड बैच की परीक्षा में गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई के बारे में राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी शैक्षणिक संस्थान के लिए केवल संविदा शिक्षण कर्मचारियों के साथ काम करना अस्वीकार्य और अवांछनीय है।
टोरंटो, 14 सितंबर (आईएएनएस)। कनाडा की शीर्ष यॉर्क यूनिवर्सिटी अपनी व्यापक पहुंच के तहत भारत के साथ साझेदारी कर रही है। इसके तहत हरियाणा के सोनीपत में ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के साथ करार किया गया है।
लखनऊ, 11 सितंबर (आईएएनएस)। शानदार कैंपस, चाक-चौबंद व्यवस्था, अच्छे क्लास रूम देख बच्चों और उनके अभिभावकों के चेहरे खिल उठे। यह नजारा अटल आवासीय विद्यालयों के सत्रारंभ का था। जहां निर्माण श्रमिकों, कोरोना काल में निराश्रित और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चे नवोदय विद्यालय की तर्ज पर निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने पहुंचे।
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। आईआईटी दिल्ली में बीते दिनों दो दलित छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आए थे। इसके उपरांत आईआईटी दिल्ली के छात्रों में मानसिक तनाव व जातिगत भेदभाव जानने के लिए एक सर्वे शुरू किया। हालांकि आईआईटी दिल्ली का यह सर्वे शुरू होते ही महज कुछ घंटों के भीतर बंद करना पड़ा।
कोलकाता, 10 सितंबर (आईएएनएस)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कोलकाता के प्रतिष्ठित जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के परिसर में रैगिंग की घटनाओं को खत्म करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तकनीकी उपायों की सिफारिश की है, लेकिन फंड को लेकर अनिश्चितताएं बनी हुई हैं, जो इसरो के सुझाए गए उपायों को लागू करने के लिए आवश्यक है।
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने सभी कॉलेजों को सर्कुलर जारी करते हुए ईडब्ल्यूएस के 10 फीसदी अतिरिक्त पदों के विषय में जानकारी मांगी थी। कॉलेजों से पूछा गया था कि शिक्षकों की सीटों के बढ़ने पर उनके कॉलेज में कितनी टीचिंग पोस्टों की आवश्यकता है। शिक्षा मंत्रालय का कहना है कि इन कॉलेजों में 75 फीसदी पदों पर स्थायी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने पर शिक्षा मंत्रालय ईडब्ल्यूएस की बढ़ी सीटें दे देगा।
नई दिल्ली, 9 सितंबर (आईएएनएस)। आईआईटी (कानपुर, जोधपुर, बीएचयू और दिल्ली) बफेलो में स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ न्यूयॉर्क के साथ मिलकर संयुक्त अनुसंधान केंद्र बनाएंगे और भारत-अमेरिका रक्षा त्वरण इकोसिस्टम के तहत एकेडेमिया स्टार्टअप पार्टनरशिप (आईएनडीयूएस-एक्स) में भी भाग लेंगे। शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पटना, 9 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में शिक्षा विभाग और राजभवन में चली तकरार को लेकर राजभवन की नाराजगी कम भी नहीं हुई थी कि शिक्षा विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) अब आमने -सामने आ गया है।