बीएचयू के डॉक्टरों ने पहला एलोजेनिक स्टेम सेल किया ट्रांसप्लांट

IANS | August 31, 2023 3:09 PM

वाराणसी (यूपी), 31 अगस्त (आईएएनएस)। आईएमएस-बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों ने दोबारा तीव्र लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) से पीड़ित 11 वर्षीय बच्चे में पहला एलोजेनिक स्टेम सेल प्रत्यारोपण किया है।

आईआईटी, बीएचयू, डीयू में इंडियन नॉलेज सिस्टम का केंद्र

IANS | August 31, 2023 2:29 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में इंडियन नॉलेज सिस्टम (आईकेएस) को शामिल किया गया है। इसके लिए देश भर के कई उच्च शिक्षा संस्थानों का चयन किया गया है।

केंद्रीय विद्यालयों की राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता

IANS | August 31, 2023 1:24 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। संसद भवन परिसर में केंद्रीय विद्यालयों के लिए 33वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2022-23 का पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाना है।

दिल्ली सरकार के 12 कॉलेजों में समय पर नहीं मिली सैलरी : डूटा अध्यक्ष

IANS | August 30, 2023 6:16 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। डूटा के वर्तमान अध्यक्ष और फिर से इसी पद के लिए चुनाव लड़ रहे प्रोफेसर एके भागी के मुताबिक दिल्ली सरकार से शत-प्रतिशत वित्त पोषित 12 कॉलेजों के शिक्षकों को पिछले कुछ महीनों से वेतन नहीं मिला है।

पांच लाख वर्षों की समुद्री खोज के लिए आईआईटी के प्रोफेसर का चयन

IANS | August 30, 2023 5:15 PM

नई दिल्ली, 30 अगस्त (आईएएनएस)। पृथ्वी के जन्म व विकास समेत पिछले पांच लाख वर्षों के समुद्री स्तर और जलवायु से जुड़े महत्वपूर्ण डेटासेट का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए भारत से आईआईटी के एक प्रोफेसर का चयन किया गया है।

स्कूल से गैरहाजिर रहने पर प्रिंसिपल ने 50 बच्चों को कतार में खड़ा कर बेरहमी से पीटा

IANS | August 30, 2023 3:50 PM

रांची, 30 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल ने यूकेजी से लेकर कक्षा पांच तक के 50 छात्रों को एक लाइन में खड़ा कर उन्हें बेरहमी से पीटा।

बिहार के स्कूलों में दुर्गा पूजा व छठ की छुट्टियों में कटौती, भाजपा नेता भड़के

IANS | August 30, 2023 10:32 AM

पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों की छुट्टियों में कटौती कर दी है। अब से दिसम्बर तक विभिन्न पर्व त्योहारों पर स्कूलों में 23 छुट्टियां थी, जिसे घटाकर  11 कर दिया गया है। इस पर भाजपा के नेता भड़के नजर आ रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अब शरिया लागू कर दिया जाय।

लड़कियों ने योगी को खून से लिखा पत्र, प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

IANS | August 29, 2023 7:22 PM

गाजियाबाद (यूपी), 29 अगस्त (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में गाजियाबाद के एक स्थानीय हाईस्कूल की युवा छात्राओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित खून से एक पत्र लिखा है, जिसमें हाईस्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगाए गए हैं।

केजरीवाल ने अप्राकृतिक यौनाचार मामले में स्‍कूल के शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल के निलंबन का दिया आदेश

IANS | August 29, 2023 1:58 PM

नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। दो स्कूली छात्रों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले सामने आने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को संबंधित शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया, जिन्‍होंने एक छात्र से इसकी जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस को इसकी रिपोर्ट नहीं की।

उत्‍तराखंड सरकार गरीब मेधावी बच्चों के लिए लागू करने जा रही

IANS | August 29, 2023 11:11 AM

देहरादून, 29अगस्त (आईएएनएस)। उत्‍तराखंड सरकार गरीब मेधावी बच्चों को एक सौगात देने जा रही है। सरकार गरीब मेधावी बच्चों के लिए मेधावी छात्रवृत्ति योजना लागू करने जा रही है। इसके तहत इनकी आधी फीस सरकार भरेगी।