जी20 देशों में 288 विश्वविद्यालयों के साथ है ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी की साझेदारी

IANS | September 7, 2023 12:19 PM

नई दिल्ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने जी20 देशों के 288 विश्वविद्यालयों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग स्थापित कर अभूतपूर्व और अग्रणी उपलब्धि हासिल की है।

प्रो. विंध्यवासिनी बने डीयू केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र के डायरेक्टर

IANS | September 6, 2023 5:04 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। प्रो. विंध्यवासिनी पांडेय को दिल्ली विश्वविद्यालय के 'केंद्रीय हिमालय अध्ययन केंद्र' का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह संस्था हिमालय क्षेत्र के अध्ययन और अनुसंधान को उन्नति के लिए काम करती है।

यूजीसी ने शुरू किया 'मालवीय मिशन - शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम'

IANS | September 6, 2023 2:38 PM

नई दिल्ली, 6 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कौशल 'मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम' शुरू किया है। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक यूजीसी के इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के लिए एक बेहतर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदान करना होगा। यह दो सप्ताह का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम है।

पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के लिए मतदान शुरू

IANS | September 6, 2023 11:23 AM

चंडीगढ़, 6 सितंबर (आईएएनएस)। चार सदस्यीय पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस छात्र परिषद के लिए मतदान बुधवार को 1,200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। अधिकारियों ने बताया कि 21 उम्मीदवार मैदान में हैं। परिणाम शाम को घोषित किए जाएंगे।

ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने अपनी 15वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 2024 के लिए की दो हजार से अधिक छात्रवृत्तियों की घोषणा

IANS | September 4, 2023 1:34 PM

सोनीपत, 4 सितंबर (आईएएनएस)। एक महत्वपूर्ण घोषणा में, ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए योग्य छात्रों को दो हजार से अधिक छात्रवृत्तियां देने की घोषणा की है।

डीयू : कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव- लैब, क्लास रूम की भी हालत खराब

गणेश भट्ट | September 3, 2023 12:46 PM

नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई प्रसिद्ध कॉलेज, बेसिक ढांचागत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। शिक्षकों के मुताबिक अदिति महाविद्यालय, भगिनी निवेदिता कॉलेज, महर्षि वाल्मीकि कॉलेज ऑफ एजुकेशन की बिल्डिंग खराब हालत में है। दिल्ली विश्वविद्यालय के कई कॉलेजों की लैब, क्लास रूम, शौचालय, पीने का पानी, सेमिनार हॉल, गार्डन की स्थिति भी प्रति दिन खराब होती जा रही है।

एनसीईआरटी को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

IANS | September 1, 2023 4:29 PM

नई दिल्ली, 1 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में एनसीईआरटी के 63वें स्थापना दिवस पर यह घोषणा की गई।

विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपति की भूमिका निभाएंगे बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस

IANS | September 1, 2023 12:47 PM

कोलकाता, 1 सितंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के गवर्नर सी.वी. आनंद बोस ने विश्वविद्यालयों में अंतरिम कुलपति की भूमिका निभाने का निर्णय लिया है। वह उन सभी विश्वविद्यालयों का काम देखेंगे जहां कुलपतियों की नियुक्ति नहीं हुई है।

छत्तीसगढ़ में बैगा जनजाति के बच्चे भी बोलते हैं फर्राटेदार अंग्रेजी

IANS | September 1, 2023 12:37 PM

रायपुर 1 सितंबर (आईएएनएस)। बेहतर शिक्षा आम आदमी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकती है और इस बात का प्रमाण है बैगा जनजाति के बच्चे।

शिक्षा मंत्रालय से डीयू के 12 कॉलेजों के अधिग्रहण की गुहार

IANS | August 31, 2023 6:16 PM

नई दिल्ली, 31 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शिक्षकों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय से डीयू के 12 कॉलेजों का अधिग्रहण करने की गुहार लगाई है। यह सभी 12 कॉलेज दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित हैं।