झांसी के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रहेगा दुनिया के अर्थ विशेषज्ञों का जमावड़ा
झांसी, 28 अगस्त (आईएएनएस)। बुंदेलखंड के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में होने जा रहे तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश और दुनिया के अर्थ विशेषज्ञों का जमावड़ा रहेगा। इस आयोजन का पोस्टर और अर्थशास्त्र संस्थान का लोगो जारी कर दिया गया है।