उत्तरकाशी टनल हादसा : अमेरिकन ऑगर्स मशीन से रेस्क्यू शुरू, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने लिया जायजा
उत्तरकाशी, 16 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा टनल में 104 घंटे यानी 5 दिन से 40 मजदूर फंसे हैं। इन्हें निकालने की हर कोशिश अब तक नाकामयाब रही है। गुरुवार सुबह नए सिरे से अमेरिकन ऑगर्स मशीन को इंस्टाल कर रेस्क्यू शुरू किया गया। हैवी ऑगर मशीन को सेना के हरक्यूलिस विमान से दिल्ली से उत्तराखंड लाया गया है।