तटबंधों और नदी के बीच बसे लोगों के लिए सरकार बनाएगी कॉलोनी : मुख्यमंत्री योगी
बाराबंकी/गोंडा, 30 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों बाराबंकी और गोंडा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई और स्थलीय सर्वेक्षण किया। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की।