पंजाब, हिमाचल के सैकड़ों गांव जलमग्न; लोगों को निकालने का काम जारी

IANS | August 16, 2023 9:40 AM

चंडीगढ़/शिमला, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब में बुधवार को महत्वपूर्ण भाखड़ा और पोंग बांधों के द्वार खोले जाने से उफनती सतलुज और ब्यास नदियों के तट पर स्थित सैकड़ों गांव जलमग्न हो गए। मूसलाधार बारिश के कारण दोनों जलाशयों में पानी का प्रवाह चिंताजनक रूप से बढ़ गया है। पिछले तीन दिन में इनके जलग्रहण क्षेत्र, मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हुई है।

हवाई में जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हुई

IANS | August 15, 2023 3:46 PM

होनोलूलू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य हवाई के माउई द्वीप में विनाशकारी जंगल की आग से मरने वालों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रूस के सुदूर पूर्व में बाढ़ से भयंकर नुकसान, आपातकाल घोषित

IANS | August 15, 2023 3:06 PM

मॉस्को, 15 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के सुदूर पूर्व में प्रिमोर्स्की क्षेत्र में भीषण बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान के बाद क्षेत्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। प्रिमोर्स्की के गवर्नर ओलेग कोझेमायाको ने मंगलवार को ये बात कही।

बिजनौर के कई हिस्सों में बाढ़ की दस्तक, प्रमुख नदियां लाल निशान से ऊपर

IANS | August 15, 2023 1:26 PM

बिजनौर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। यूपी के बिजनौर जिले के कई इलाकों में बाढ़ ने दस्तक दे दी है। जिले की प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है, इससे निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस रहा है।

रूस में पेट्रोल पंप पर आग लगने से 27 की मौत (लीड-1)

IANS | August 15, 2023 12:58 PM

मॉस्को, 15 अगस्त (आईएएनएस)। रूस के दागेस्तान क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर विस्फोट के बाद तीन बच्चों सहित कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई और 127 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देहरादून में आफत की बारिश, दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग हुई जमीदोज़

IANS | August 14, 2023 11:50 AM

देहरादून, 14अगस्त (आईएएनएस)। देहरादून में बीते एक हफ्ते से लगातार बारिश का दौर जारी है। मालदेवता में कहीं  बिल्डिंग गिर गई, तो कहीं पार्किंग में खड़ी कारें जलमग्न हो गई। तेज बारिश के कारण मालदेवता में दून डिफेंस कॉलेज की बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह जमीदोज़ हो गई।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिंचलोली के पास बादल फटने से एक की मौत

IANS | August 14, 2023 10:57 AM

रुद्रप्रयाग,14अगस्त (आईएएनएस)। केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ी लिंचलोली के पास रविवार देर रात बादल फटने से बड़ी तबाही मची है।

हवाई में जंगल की आग में मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हुई

IANS | August 12, 2023 9:22 AM

लॉस एंजेलिस, 12 अगस्त (आईएएनएस)। हवाई के जंगल की आग गंभीर स्तर पर पहुंच गई है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। यह राज्य के इतिहास की सबसे घातक प्राकृतिक आपदा बन गई है।

जापान के होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का आया भूकंप

IANS | August 11, 2023 7:43 AM

टोक्यो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि शुक्रवार को जापान के होक्काइडो में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया।

भारी बारिश के अलर्ट के बाद बच्चों के स्कूलों व आंगनबड़ी केंद्रों में छुट्टी 

IANS | August 10, 2023 10:53 AM

नैनीताल, 10अगस्त (आईएएनएस)। भारी बारिश के अलर्ट के चलते एक बार फिर नैनीताल में असज जिलाधिकारी ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी घोषित कर दी है।