हिंदुकुश क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो बार भूकंप के झटके, ताजिकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान तक कांपी धरती
नई दिल्ली, 10 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में भूकंप की जानकारी दी है। एनसीएस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इसके बारे में बताया। दोनों ही भूकंप हिंदू कुश क्षेत्र में आए हैं, जो भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है।