दार्जिलिंग आपदा : राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति समेत कई नेताओं ने दुख जताया
नई दिल्ली/कोलकाता, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण भारी तबाही मची है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान चली गई है। इस आपदा के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है।