पश्चिम बंगाल : दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन से 13 की मौत, पर्यटन स्थल बंद, पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया
कोलकाता, 5 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। भूस्खलन के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इन हालातों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने पर्यटकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।