कठुआ आपदा : मृतकों के परिजनों को 2 लाख, घायलों और घरों के नुकसान पर भी मिलेगा मुआवजा
श्रीनगर, 17 अगस्त (आईएएनएस)। कठुआ आपदा पर जम्मू-कश्मीर सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपए और मामूली रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।