भारत-ऑस्ट्रेलिया में रक्षा उद्योगों के एकीकरण पर बनी सहमति, हिंद-प्रशांत के लिए जारी की संयुक्त घोषणा

IANS | July 9, 2026 1:09 PM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देते हुए वर्ष 2026 के लिए रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा जारी की है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने एक खुले, शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साझा लक्ष्य को दोहराते हुए रक्षा, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी सहयोग और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सहयोग को तेज करने का संकल्प लिया।

मेलबर्न में पीएम मोदी बोले-हमारा एजेंडा वनडे, फैसले टी20 और साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबे समय तक टिकने वाली

IANS | July 9, 2026 1:01 PM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत और ऑस्ट्रेलिया को जीवंत लोकतंत्र और महत्वपूर्ण महासागरीय शक्तियां बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि हिंद-प्रशांत सिर्फ दो सागरों का मिलन बिंदु नहीं है, बल्कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे एक जैसी सोच वाले लोकतंत्र की साझा उम्मीदों को भी दिखाता है।

औपचारिक स्वागत समारोह में झलकी भारत-ऑस्ट्रेलिया की गहरी रणनीतिक साझेदारी: विदेश मंत्रालय

IANS | July 9, 2026 12:13 PM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य की राजधानी मेलबर्न स्थित गवर्नमेंट हाउस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य और औपचारिक स्वागत किया गया। इस विशेष समारोह में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर एसी भी उपस्थित रहीं।

ऑस्ट्रेलिया में पीएम मोदी को मिला 'गार्ड ऑफ ऑनर', गूंजा जन गण मन...

IANS | July 9, 2026 9:32 AM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुरुवार को मेलबर्न में औपचारिक स्वागत हुआ। ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया गया।

मेलबर्न में पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई कारोबारियों को दिया भारत में निवेश का न्योता, बोले-स्वच्छ ऊर्जा, एआई और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश बढ़ाएं

IANS | July 9, 2026 8:31 AM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ती आर्थिक साझेदारी पर जोर दिया। उन्होंने दोनों देशों को वैश्विक अनिश्चितता के बीच नेचुरल और भरोसेमंद साझेदार बताया। साथ ही उन्होंने दोनों देशों के बिजनेस से स्वच्छ ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और शिक्षा जैसे क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपील की।

पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हुए शामिल, ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष अल्बनीज से की मुलाकात

IANS | July 9, 2026 8:01 AM

मेलबर्न, 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम के लिए पहुंचे अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज से मुलाकात की। अल्बनीज ने पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों नेताओं ने एक तस्वीर खिंचवाई।

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, आईएमएफ ने 2026 में लगाया 7 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ का अनुमान

IANS | July 8, 2026 8:53 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है, और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक (डब्ल्यूईओ) अपडेट में चालू कैलेंडर वर्ष 2026 के दौरान इसके 7 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान लगाया है।

अदाणी एनर्जी का बड़ा प्रोजेक्ट बनेगा भारत-केन्या रिश्तों का नया आधार, ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

IANS | July 8, 2026 6:01 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अदाणी एनर्जी को हाल ही में केन्या में 117 अरब केन्याई शिलिंग (केईएस) की बिजली ट्रांसमिशन परियोजना को दी गई मंजूरी अफ्रीकी देश की आर्थिक कूटनीति में बदलाव को दर्शाती है, जिसमें भारत एक अहम साझेदार के रूप में उभर रहा है और एशिया के सबसे महत्वाकांक्षी वैश्विक निवेशकों में शामिल अदाणी ग्रुप के साथ संबंधों को और मजबूत कर रहा है। यह बात इंडिया नैरेटिव में प्रकाशित एक लेख में कही गई है।

पीएम मोदी की इंडोनेशिया यात्रा का भव्य समापन, 5 फाइटर जेट्स ने दी 'सलामी'

IANS | July 8, 2026 3:00 PM

जकार्ता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री इंडोनेशिया की सफल यात्रा संपन्न कर ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। लौटते वक्त भी उन्हें सम्मान स्वरूप एक दो नहीं बल्कि 5 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया।

हालात यह संकेत दे रहे हैं कि क्षेत्र एक और व्यापक युद्ध की ओर बढ़ रहा: वाएल अव्वाद

IANS | July 8, 2026 2:20 PM

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य पूर्व एशिया में बुधवार तड़के से हालात फिर तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका और ईरान दोनों ने एक दूसरे पर संघर्ष विराम उल्लंघन का आरोप लगाया है। दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य एशिया के मामलों को रिपोर्ट करने वाले विदेशी पत्रकार डॉ. वाएल अव्वाद ने आईएएनएस से बात करते हुए समझौते के कुछ बिंदुओं पर प्रकाश डाला।