ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में पीएम मोदी का इजरायल दौरा: बदलते रिश्तों की नई परिभाषा
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ साल बाद इजरायल यात्रा कई मायनों में अहम है। दोनों ही देश रणनीतिक साझेदारी की बात कर रहे हैं। उम्मीदें दोनों पक्षों को एक दूसरे से खूब हैं। इसकी वजह भी है। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा को केवल एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में नहीं देखा जा सकता, बल्कि यह भारत-इजरायल संबंधों की उस लंबी ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा है जो वैचारिक दूरी से रणनीतिक साझेदारी तक पहुंची है।