खालिदा जिया की सरकार में सुलगते रहे भारत-बांग्लादेश संबंध, हिंदू अल्पसंख्यकों पर टूटा था कहर
नई दिल्ली, 30 नवंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री रह चुकीं खालिदा जिया की हालत बेहद खराब है। बीते कई दिनों से वह ढाका के एक अस्पताल में भर्ती हैं। देशभर में उनके लिए दुआओं का दौर जारी है। खालिदा जिया ने बतौर पीएम पहला और तीसरा कार्यकाल पूरा किया है. लेकिन दूसरे कार्यकाल के दौरान उन्हें कुछ ही महीनों में पद छोड़ना पड़ा था। आइए जानते हैं कि खालिदा जिया के शासनकाल में भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध कैसे थे।