ताकाइची चाहती हैं स्नैप इलेक्शन, चीन से मिल रही चुनौती के बीच लोकप्रियता को भुनाना मकसद या परंपरा अहम

IANS | January 11, 2026 4:01 PM

टोक्यो, 11 जनवरी (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची संभवतः सामान्य चुनाव समय से पहले बुला सकती हैं, ऐसा उनके गठबंधन सहयोगी ने रविवार को कहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वे फरवरी में चुनाव कराने पर विचार कर सकती हैं।

एस जयशंकर ने फ्रांस और लक्जमबर्ग दौरे पर भारत और यूरोप के बीच आपसी हितों पर दिया जोर

IANS | January 11, 2026 11:55 AM

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से लेकर 9 जनवरी 2026 तक फ्रांस और लक्जमबर्ग की यात्रा पर थे। ये इस साल का उनका पहला विदेश दौरा था।

ईरान में खामेनेई के खिलाफ शोर गल्फ देशों तक पहुंचा, जीसीसी में बढ़ी हलचल, क्या सता रहा ट्रंप का डर?

IANS | January 10, 2026 8:33 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। ईरान में इन दिनों हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह खामेनेई के खिलाफ लोगों का गुस्सा देखने को मिल रहा है। महंगाई और बेरोजगारी से आक्रोशित लोगों ने सड़कों पर खामेनेई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं, दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरानी सरकार को एक्शन की धमकी दे रहे हैं। ट्रंप ने खामेनेई को सीधी चेतावनी दी है कि अगर ईरानी सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक रुख अपनाया तो अमेरिका कार्रवाई करेगा। वहीं ट्रंप की इन धमकियों की शोर गल्फ देशों में भी सुनाई दे रही है। गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) ने हालात पर पैनी नजर बनाकर रखी है।

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का दो दिवसीय भारत दौरा, गांधी नगर में पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

IANS | January 10, 2026 3:47 PM

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद आने वाले हैं। जर्मन के चांसलर 12 और 13 जनवरी को भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर पीयूष गोयल ने ब्रसेल्स में मारोस सेफकोविक से की बातचीत

IANS | January 9, 2026 5:36 PM

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को ब्रसेल्स में भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर ईयू ट्रेड एंड इकोनॉमिक सेफ्टी कमिश्नर मारोस सेफकोविक से बातचीत की।

अमेरिका के हटने के बाद भी भारत इंटरनेशनल सोलर एलायंस को अपना समर्थन जारी रखेगा

IANS | January 8, 2026 7:36 PM

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के हटने के बाद भी भारत इंटरनेशनल सोलर एलायंस को अपना समर्थन जारी रखेगा। यह बयान गुरुवार को एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दिया गया।

अमेरिकी दूतावास का भारतीय छात्रों को चेतावनी- 'नियमों के उल्लंघन पर देश से निकाले जा सकते हैं'

IANS | January 7, 2026 10:05 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, भारत में अमेरिकी दूतावास ने भारतीय छात्रों के लिए चेतावनी जारी की है। अमेरिकी दूतावास ने कहा है कि अगर छात्रों ने नियमों का उल्लंघन किया तो उन्हें देश से निकाला जा सकता है।

पीएम मोदी और नेतन्याहू ने फोन पर की बात, भारत-इजरायल संबंधों पर हुई चर्चा

IANS | January 7, 2026 3:21 PM

नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर एक-दूसरे से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक साझेदारी और काउंटर टेररिज्म जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इसकी जानकारी दी।

'अमेरिका अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रहा है,' वेनेजुएला पर कार्रवाई से भड़के मलेशियाई पीएम

IANS | January 4, 2026 7:10 PM

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के खिलाफ अमेरिका की कार्रवाई को लेकर मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने जिस तरह से कार्रवाई की है, उसका दायरा बहुत अलग था। इसके साथ ही मलेशियाई पीएम ने अमेरिका पर संप्रभु देश के खिलाफ ताकत का गैरकानूनी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

वेनेजुएला पर हमले को लेकर बोले एक्सपर्ट, पहले से सत्ता परिवर्तन के लिए अमेरिका ऐसा करता रहा

IANS | January 3, 2026 10:33 PM

नई दिल्ली, 3 जनवरी (आईएएनएस)। वैश्विक उथल-पुथल के बीच अमेरिका ने वेनेजुएला पर हमला किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया गया है। इस बीच राजनीतिक नेताओं और विदेशी मामलों के जानकारों की बयानबाजी तेज हो गई है।