बांग्लादेश: बीएनपी ने पीएम मोदी का किया धन्यवाद, रचनात्मक तरीके से भारत से जुड़ने की उम्मीद जताई

IANS | February 14, 2026 2:11 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बंपर जीत हासिल की है। बीएनपी चीफ तारिक रहमान दो विधानसभा सीटों से चुनावी मैदान में उतरे थे और दोनों पर ही उन्होंने जीत दर्ज की। वहीं बीएनपी और तारिक रहमान की जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले तारिक को फोन कर बधाई भी दी। बीएनपी ने भी पीएम मोदी का धन्यवाद किया है।

बीएनपी के तीन हिंदू उम्मीदवारों की जीत, भारत-बांग्लादेश संबंध पर गायेश्वर चंद्र बोले- यह सम्मान और बराबरी का रिश्ता है

IANS | February 14, 2026 12:50 PM

नई दिल्ली, 14 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश के 13वें पार्लियामेंट्री चुनाव में तीन हिंदू उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। ये सभी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के हैं। तीनों हिंदू उम्मीदवारों में से एक, गायेश्वर चंद्र रॉय, ने आईएएनएस से खास बातचीत की। बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, बीएपी ने 299 सीटों में से 211 सीटें जीतीं, जबकि जमात-ए-इस्लामी को 68 सीटें मिलीं।

हाल में हुए एफटीए देश के दुनिया के साथ व्यापार करने के तरीके में संरचनात्मक बदलाव को दिखाते हैं: पीयूष गोयल

IANS | February 13, 2026 5:50 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत के हाल में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट्स (एफटीए) खासकर अमेरिका के साथ हुआ अंतरिम व्यापार समझौता, देश के दुनिया के साथ व्यापार करने के तरीके में संरचनात्मक बदलाव को दिखाते हैं।

बांग्लादेश में बीएनपी की सरकार, भारत समेत दक्षिण एशिया पर क्या हो सकता है असर?

IANS | February 13, 2026 4:54 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को गिराए जाने के लगभग 18 महीनों के बाद गुरुवार को संसदीय चुनाव हुए। शुक्रवार को सामने आए परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) गठबंधन ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की। इससे साफ हो गया है कि बांग्लादेश में बीएनपी की बहुमत की सरकार बन रही है। लेकिन, बड़ा सवाल यह है कि बीएनपी की सरकार आने के बाद बांग्लादेश के भारत और दक्षिण एशिया के साथ रिश्तों पर कैसा असर पड़ेगा।

पीएम मोदी ने तारिक रहमान को चुनाव में जीत की दी बधाई, भारत-बांग्लादेश की खुशहाली की जताई प्रतिबद्धता

IANS | February 13, 2026 4:29 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के सामने आए परिणामों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की बड़ी जीत हुई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहले बीएनपी और पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान को बधाई दी। बाद में पीएम मोदी ने तारिक से फोन पर भी बातचीत की और जीत की बधाई दी।

थाईलैंड में भारत के राजदूत नियुक्त किए गए पुनीत अग्रवाल

IANS | February 13, 2026 3:51 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। पुनीत अग्रवाल को थाईलैंड में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 1997 बैच के आईएफएस अधिकारी वर्तमान समय में मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उम्मीद है कि वे जल्द ही यह काम संभाल लेंगे।

पीएम मोदी भारत में जिन नीतियों को प्रमोट कर रहे वे भारतीयों के लिए फायदेमंद हैं: इजरायली राजदूत

IANS | February 13, 2026 1:25 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। इजरायल और हमास के बीच ट्रंप के 20 सूत्रीय समझौते के तहत दूसरे चरण की प्रक्रिया जारी है। ट्रंप की अध्यक्षता में इस बोर्ड में कई देश शामिल हो चुके हैं, वहीं कई देश अब भी इसमें शामिल होने के फैसले पर विचार कर रहे हैं। भारत उनमें से एक है।

तीसरी बार बारबाडोस की प्रधानमंत्री बनीं मिया अमोर मोटले, पीएम मोदी ने दी बधाई

IANS | February 13, 2026 1:02 PM

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। मिया अमोर मोटले ने बारबाडोस की प्रधानमंत्री के तौर पर लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दर्ज की है। मोटले की लेबर पार्टी ने देश की असेंबली की सभी 30 सीटों पर जीत हासिल की है। सरकारी टीवी सीबीसी बारबाडोस ने गुरुवार सुबह यह जानकारी दी। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम मिया मोटले को बधाई दी।

अप्रैल में चीन पहुंचेंगे राष्ट्रपति ट्रंप, साल के आखिर में जिनपिंग करेंगे अमेरिका का दौरा

IANS | February 13, 2026 11:01 AM

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रैल 2026 में चीन यात्रा की पुष्टि की है। ट्रंप ने कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक समिट के लिए अप्रैल में चीन जाएंगे। इसके साथ ही प्रेसिडेंट शी के इस साल के आखिर में अमेरिका आने की उम्मीद है।

भारत दौरे पर पहुंचेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति लूला, एआई इम्पेक्ट समिट में होंगे शामिल

IANS | February 12, 2026 5:46 PM

नई दिल्ली, 12 फरवरी (आईएएनएस)। विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में जानकारी दी कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इंसियो लूला दा सिल्वा भारत के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वे एआई-इम्पेक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति लूला यहां पहुंचने वाले हैं।