ब्राजील पहुंचे केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कॉप30 में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को ब्राजील दौरे पर पहुंचे हैं। ब्राजील में वह संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।