सुरक्षा चिंताओं को लेकर ढाका में भारत का वीजा ऑफिस बंद, एमईए ने बांग्लादेशी हाई कमिश्नर को किया तलब

IANS | December 17, 2025 6:01 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर रियाज हमीदुल्लाह को तलब किया। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में बिगड़ते सुरक्षा माहौल पर गहरी चिंता जताई।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत-अफ्रीका संबंधों को मिला बढ़ावा, मजबूत हुई साझेदारी

IANS | December 17, 2025 3:39 PM

नई दिल्ली, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिछले 11 सालों के कार्यकाल में भारत-अफ्रीका संबंधों को एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाया है। भारत और अफ्रीका के बीच सदियों से आपसी सहयोग का ये संबंध चलता आ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में इस साझेदारी को और मजबूती मिली।

इथियोपिया में गूंजा 'वंदे मातरम,' पीएम मोदी ने कहा- यह भावुक करने वाला पल है

IANS | December 17, 2025 1:22 PM

अदीस अबाबा, 17 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय इथियोपियाई दौरे का दूसरा दिन है। इथियोपिया में पीएम मोदी का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाजा गया।

इथियोपिया में गूंजा ‘धरती सुनहरी अंबर नीला’, पीएम मोदी ने भारतीयों से की मुलाकात

IANS | December 16, 2025 8:37 PM

अदीस अबाबा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने उनका जोरदार और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। होटल पहुंचने पर बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों ने तिरंगे लहराते हुए ‘मोदी मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

प्रधानमंत्री मोदी अदीस अबाबा पहुंचे, एयरपोर्ट पर इथियोपिया के पीएम ने किया स्वागत

IANS | December 16, 2025 7:07 PM

अदीस अबाबा, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जॉर्डन के बाद इथियोपिया पहुंचे, जहां उन्होंने अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण की शुरुआत की। यह उनकी इथियोपिया की पहली राजकीय यात्रा है। एक विशेष सम्मान के तहत इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने एयरपोर्ट पर स्वयं प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पीएम मोदी के इथियोपिया दौरे पर भारतीय समुदाय ने कहा, हिंदुस्तान हमारे दिल में है

IANS | December 16, 2025 5:19 PM

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इथियोपिया दौरे को लेकर यहां रह रहे भारतीय समुदाय में भारी उत्साह है। उनका कहना है कि भले ही वे इथियोपिया में रह रहे हैं, लेकिन उनके दिल में हिंदुस्तान है।

पीएम मोदी का इथियोपिया दौरा हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि: सुनील श्रीवास्तव

IANS | December 16, 2025 4:08 PM

नई दिल्ली, 16 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इथियोपिया यात्रा को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। पीएम मोदी 16 से 17 दिसंबर तक इथियोपिया के दौरे पर रहेंगे।

भारत–जॉर्डन द्विपक्षीय व्यापार 5 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य: पीएम मोदी

IANS | December 15, 2025 11:39 PM

अम्मान, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय से अम्मान स्थित अल हुसैनिया पैलेस में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को अगले पांच वर्षों में 5 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखने का प्रस्ताव दिया।

भारत और बांग्लादेश के लिए खास है 16 दिसंबर का दिन, पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को घुटनों पर लाई थी भारतीय सेना

IANS | December 15, 2025 9:27 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश और भारत में हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। 16 दिसंबर 1971 का दिन भारत और बांग्लादेश दोनों के लिए ही ऐतिहासिक है। 1971 वह साल है जब भारत ने बांग्लादेशियों के खिलाफ पाकिस्तानी सैनिकों के दमनकारी कृत्यों को कुचलकर रख दिया था और पाक से अलग होकर स्वतंत्र बांग्लादेश बना।

पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे से द्विपक्षीय साझेदारी को नई मजबूती मिलेगी: भारतीय राजदूत

IANS | December 13, 2025 11:40 PM

नई दिल्ली, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 दिसंबर को जॉर्डन की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा भारत और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है और इसे दोनों देशों के संबंधों में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।