वेनेजुएला में अमेरिका के हमले पर भड़का रूस, ईरान और क्यूबा; यूरोपीय यूनियन ने 'झाड़ा पल्ला'

IANS | January 3, 2026 9:50 PM

काराकास, 3 जनवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला में शनिवार को अमेरिका ने भीषण हमला किया है। इसके अलावा अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया है। अमेरिकी विदेश सचिव के अनुसार उनके खिलाफ अमेरिका में क्रिमिनल ट्रायल किया जाएगा। वहीं अमेरिका की इस हरकत पर रूस भड़क उठा, तो दूसरी ओर यूरोपीय यूनियन मामले से किनारा करते नजर आ रहा है। रूस, ईरान समेत दुनिया भर के कई देशों ने अमेरिकी हमले की कड़ी आलोचना की और इसे देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का "खुला उल्लंघन" बताया।

आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने की जरूरत: इजरायली राजदूत

IANS | January 2, 2026 9:17 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने भारत में आरएसएस के योगदान की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत में आतंकवाद से निपटने के लिए जरूरतों को पहचानने पर ध्यान देने की बात भी कही। आईएएनएस से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि हम आतंकवादी संगठनों को इजरायल में रहने वाले आम लोगों को धमकाने की इजाजत नहीं दे सकते।

संभावनाओं का साल 2026 : इस साल पीएम मोदी इन देशों की कर सकते हैं यात्रा!

IANS | January 2, 2026 8:37 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। 2026 की शुरुआत के साथ ही भारत के वैश्विक, आर्थिक और राजनीतिक आयाम लिखे जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक राजनीति की दिशा बदल दी है। वैश्विक राजनीति में भारत ने अपनी भूमिका को प्रमुखता से उजागर किया है। इसका श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को जाता है। दूसरे देशों के दौरे पर जाना और ग्लोबल नेताओं से बातचीत करना, उनके साथ व्यापार और निवेश के रास्ते खोलना पीएम के विदेश दौरे का उद्देश्य है। इस साल भी पीएम मोदी कई देशों के दौरे पर जा सकते हैं।

संभावनाओं का साल 2026 : जानें इस साल विश्व शिखर सम्मेलनों की अध्यक्षता कौन-कौन से देश करेंगे?

IANS | January 2, 2026 8:34 PM

नई दिल्ली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। साल 2026 की शुरुआत हो गई है। इस नए साल के मौके पर देश-दुनिया के राजनीतिक गलियारों में भी हलचल है। 2025 में वैश्विक राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। वहीं भारत इन राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। वैश्विक राजनीति जिस तरह से बदल रही है, उसकी तस्वीर वैश्विक मंचों पर भी देखने को मिली। आइए जानते हैं कि इस साल दुनिया में कौन-कौन से शिखर सम्मेलन होने वाले हैं और कौन से देश इसकी अध्यक्षता करेंगे।

'आतंकवाद और पानी एक साथ साझा नहीं हो सकता', पाकिस्तान को लेकर बोले एस जयशंकर

IANS | January 2, 2026 3:06 PM

चेन्नई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर तमिलनाडु के आईआईटी मद्रास में आयोजित फायरसाइड चैट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे। कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने बांग्लादेश में उनके हालिया दौरे का जिक्र किया।

खालिदा जिया की विरासत हमेशा रहेगी, नहीं भरी जा सकती उनकी जगह: पीएम मोदी

IANS | January 1, 2026 4:16 PM

नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का 30 दिसंबर 2025 की सुबह निधन हो गया। बेगम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होने के लिए भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी वहां पहुंचे थे। एस. जयशंकर ने जिया के बेटे और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान से मुलाकात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शोक संदेश सौंपा था। खत में पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर शोक जताया और कहा कि उनके जाने से जो खालीपन है, उसे भरा नहीं जा सकता।

ढाका से रवाना हुए जयशंकर, बांग्लादेशी राजदूत बोले- 'भारत-बांग्लादेश नया अध्याय लिखने को उत्सुक'

IANS | December 31, 2025 9:11 PM

नई दिल्ली, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया गंभीर बीमारियों से लंबे समय तक जूझने के बाद 31 दिसंबर 2025, बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक हो गईं। बेगम जिया के जनाजे में शामिल होने के लिए भारत की तरफ से विदेश मंत्री एस जयशंकर वहां पहुंचे हुए थे। भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर भारत लौटने के लिए ढाका से रवाना हो चुके हैं। इसकी जानकारी खुद भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी।

भारत-अमेरिका साझेदारी के लिए कैसा था 2025 का ये साल? अमेरिकी दूतावास ने साझा की वीडियो

IANS | December 31, 2025 8:43 PM

वॉशिंगटन, 31 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और अमेरिका के संबंधों के लिए ये साल अब तक के सबसे बुरे दौर में रहा। 2025 के अंत और साल 2026 की शुरुआत से पहले भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें इस साल दोनों देशों के सफर पर प्रकाश डाला गया। हालांकि, दोनों देशों के लिए साल की शुरुआत तो बेहद अच्छी हुई, लेकिन बाद में 2025 में भारत-अमेरिका के रिश्ते मुश्किल दौर से गुजरे। राजनीतिक मतभेद, ट्रेड विवाद और तीखी पब्लिक मैसेजिंग ने पार्टनरशिप को जल्दी ही परख लिया।

ट्रंप से पहले रुबियो से मिलेंगे नेतन्याहू, अचानक ही बदला शेड्यूल

IANS | December 29, 2025 4:55 PM

फ्लोरिडा, 29 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू रविवार को अमेरिका पहुंचे। सोमवार को उनकी मुलाकात राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होनी है। पहले इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, लेकिन फिर विदेश मंत्रालय ने शेड्यूल साझा किया। इस बीच अमेरिकी मीडिया में नेतन्याहू के रवैए को लेकर कुछ सवाल खड़े किए जा रहे हैं।