पीएम मोदी से मिलीं जापानी समकक्ष साने ताकाइची, राष्ट्रपति भवन में किया गया औपचारिक स्वागत
नई दिल्ली, 2 जुलाई (आईएएनएस)। जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के परिसर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जापानी समकक्ष के आने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।