भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत
चिसीनाउ, 20 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा पहुंची हुई हैं। उन्होंने माल्दोवा की राष्ट्रपति माइया सैंडू के साथ चिसीनाउ के प्रेसिडेंशियल पैलेस में मुलाकात की। इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोमवार को कहा कि भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश, सप्लाई चेन में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने पर भी काम करेंगे।