अर्जेंटीना ने भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते के विस्तार की वकालत की, कहा- दोनों अर्थव्यवस्थाएं एक-दूसरे की पूरक

IANS | August 24, 2026 7:54 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के साथ बढ़ते संबंधों की सराहना करते हुए अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो कॉसिनो ने सोमवार को बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक साझेदारी अब बढ़कर छह अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक हो गई है।

कश्मीरी पंडितों को हथियार दो, गद्दारों को लाल चौक पर लटकाओ : पूर्व डीजीपी एसपी वैद

IANS | August 24, 2026 7:43 PM

जम्मू, 24 अगस्त (आईएएनएस)। कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को मिल रही कथित आतंकी धमकियों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हर धमकी को गंभीरता से लेना चाहिए और सरकार को चीफ सेक्रेटरी, डीजीपी, इंटेलिजेंस चीफ और सुरक्षा बलों के प्रमुखों को शामिल कर एक ठोस सुरक्षा प्लान बनाना चाहिए।

विदेश मंत्री जयशंकर की रूसी राष्ट्रपति से मुलाकात, पुतिन ने कहा- 'पीएम मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हूं'

IANS | August 24, 2026 6:54 PM

मॉस्को, 24 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने राष्ट्रपति पुतिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं दीं।

कनाडा और अमेरिका दौरे पर जाएंगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, आर्थिक और वित्तीय साझेदारी मजबूत करने पर रहेगा फोकस

IANS | August 24, 2026 6:14 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण 25 अगस्त से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी, जिसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत की आर्थिक और वित्तीय साझेदारी को मजबूत करना, निवेश संबंधों को गहरा करना और वैश्विक आर्थिक मुद्दों पर सहयोग को आगे बढ़ाना है।

फ्रांस में एयर इंडिया क्रैश के पीड़ितों को सेंट-गेरवाइस मेमोरियल पर दी गई श्रद्धांजलि

IANS | August 24, 2026 5:08 PM

पेरिस, 24 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांस में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सोमवार को मोंट ब्लांक के निद-डी'एगल में 1950 और 1966 की एयर इंडिया दुर्घटनाओं के पीड़ितों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस स्मारक के उद्घाटन की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया था।

स्थानीय मुद्राओं में व्यापार ब्रिक्स और अफ्रीका के लिए साबित हो सकता है गेमचेंजर, भारत-मॉरीशस साझेदारी को मिलेगी नई ताकत: मॉरीशस की मंत्री (आईएएनएस इंटरव्यू)

IANS | August 24, 2026 4:35 PM

नई दिल्ली, 24 अगस्त (आईएएनएस)। मॉरीशस की वित्तीय सेवा एवं आर्थिक योजना मंत्री ज्योति जीतून ने कहा है कि यदि न केवल भारत और मॉरीशस के बीच, बल्कि व्यापक स्तर पर ब्रिक्स देशों और अफ्रीकी महाद्वीप के साथ भी स्थानीय मुद्राओं में व्यापार शुरू होता है, तो यह संबंधित अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक बड़ा बदलाव साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक और भू-राजनीतिक परिस्थितियों में डॉलर जैसी हार्ड करेंसी पर निर्भरता कम करना विकासशील देशों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर सकता है।

भारत-इजरायल संबंधों का आधार छह साझा मूल्य, ये बेहद खास : इजरायली राजदूत रूवेन अजार

IANS | August 21, 2026 6:45 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने छह ऐसे मूल्यों का जिक्र किया है जो दोनों देशों के संबंधों को नया आयाम देते हैं और इन्हें और करीब लेकर आते हैं। ग्रीस में नवनियुक्त इजरायली राजदूत पनिनत यानाय की भारतीय समकक्ष रवि शंकर से हुई शिष्टाचार मुलाकात की पोस्ट को री शेयर करते हुए इजरायली राजदूत ने विशेष और अनूठे मूल्यों/स्तंभों का जिक्र किया।

पाकिस्तान के अमेरिकी डिप्लोमैट को तलब करने पर भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- पाक की बौखलाहट पर टिप्पणी की जरूरत नहीं

IANS | August 21, 2026 5:57 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के दौरे पर ऐसा बयान दिया, जिससे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ गई। गोर ने श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की और जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा बताया।

अमेरिका का संदेश साफ, जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं रहा : सांसद हर्ष वर्धन श्रृंगला

IANS | August 21, 2026 4:39 PM

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल ही में श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया। उनका ये बयान सुर्खियों में है। इस टिप्पणी को राज्यसभा सांसद और पूर्व विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने काफी अहम बताया। उनके मुताबिक दुनिया के लिए संदेश स्पष्ट है कि अब जम्मू कश्मीर अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं रह गया।

रक्षा क्षेत्र में 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा, पीएम मोदी ने जापान को भारतीय कंपनियों-स्टार्टअप्स के साथ साझेदारी का दिया न्योता

IANS | August 20, 2026 11:39 PM

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी परिकल्पना रखी। उन्होंने गुरुवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर आए जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोईजुमी के उनसे मुलाकात के दौरान यह बात कही।