पीएम मोदी की तीसरी किर्गिस्तान यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई गति, रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर रहेगा जोर
नई दिल्ली, 29 अगस्त (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय विदेश यात्रा के लिए शनिवार को रवाना हो गए। पीएम मोदी 29 अगस्त से एक सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान के दौर पर रहेंगे। इस यात्रा को भारत के लिए मध्य एशिया के साथ रणनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को नई गति देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। किर्गिस्तान में भारत के राजदूत बीरेंद्र सिंह यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।