ट्रंप की 'इकोनॉमिक डी-डे' चेतावनी: चीन के अलावा ईरान के वो कारोबारी साझेदार कौन जिन पर नजर?
वाशिंगटन, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के खिलाफ सैन्य दबाव के बाद अब अमेरिका ने 'ऑपरेशन इकोनॉमिक फ्यूरी' के तहत आर्थिक मोर्चे पर शिकंजा कसने की तैयारी तेज कर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ कारोबार या वित्तीय संबंध बनाए रखने वाले साझेदारों को गंभीर आर्थिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने इसे ‘इकोनॉमिक डी-डे’ करार देते हुए ईरान को आर्थिक रूप से अलग-थलग करने के अभियान का संकेत दिया है।