भारतीय वायुसेना का शानदार प्रदर्शन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने की टीम से मुलाकात
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस) भारतीय वायुसेना सिंगापुर एयर शो 2026 में स्वदेशी शक्ति व अपने बेजोड़ हुनर का प्रदर्शन कर रही है। इस बार वायुसेना की मशहूर सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने यहां अपने शानदार हवाई करतब दिखाए हैं।